पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से बरामद हुए सवा दो करोड़, 3 गिरफ्तार…

कबीरधाम  कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये नकद और एक नीले रंग की मारुति एस-क्रॉस कार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से जब्त की है। यह कार्रवाई चिल्फी चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान की गई।

यह अभियान राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और कबीरधाम पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में, सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए चलाया जा रहा था।

मामले का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे चिल्फी पुलिस टीम ने एक नीली मारुति एस-क्रॉस कार (वाहन नंबर MP-51 CA-9891) को मण्डला की तरफ से आते हुए देखा। जब पुलिस ने वाहन को रोका और उसमें सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की, तो उनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:
गगन जैन, उम्र 33 वर्ष, निवासी श्रीराम वार्ड, मण्डला, म.प्र.