गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और ओडिशा एसओजी की संयुक्त टीम ने अमाढ़ जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ की। फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। सर्चिंग में एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद हुई। सभी पुलिसकर्मी सकुशल लौट आए। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

