HomeNATIONALCHHATTISGARHBIG NEWS : 110 किलोग्राम गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार...

BIG NEWS : 110 किलोग्राम गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार…

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 110 किलोग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो युवकों को धर दबोचा है। जब्त की गई गांजे की ​कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के दो गांजा तस्कर सफेद रंग के महिंद्रा बोलेरो गाड़ी में ओडिशा से गांजा एमपी में खपाने ले जा रहे थे। इस दौरान डोंगरीपाली पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इसमें पुलिस को 22 लाख रुपए के 110 किलोग्राम गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments