HomeNATIONALबड़ी खबर : भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली...

बड़ी खबर : भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंपा, पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज

नई दिल्ली/रायपुर। तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस हरियाणा से रवाना हो गई है। डीसीपी, आउटर समीर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक टीम कुरुक्षेत्र गई हुई थी जहां पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद बग्गा को वापस दिल्ली की तरफ लाया गया। बग्गा पुलिस की गाड़ी में बैठकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। एसीपी जनकपुरी भी साथ मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था कि हमारे नागरिक का अपहरण किया गया है। हरियाणा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच बग्गा को लेकर वापस दिल्ली की तरफ रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments