संध्या सिंह
भिलाई। एशिया के सबसे बड़े स्टील भिलाई इस्पात संयंत्र में दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 4 दिनों के भीतर 3 घटनाओं में लगभग 8 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। वही आज हुई दुर्घटना में जिसमें एक बीएसपी का नियमित कर्मचारी भी हैं कुल 5 लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को भिलाई इस्पात संयंत्र के sms2 विभाग में लेडल को ले जाते समय क्रेन का हुक टूट जाने से लेंडल बॉक्स नीचे गिर गया। जिससे गर्म लोहे के छीटे 5 कर्मियों पर पड़े मिले। वही सभी घायलों का इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया है।