HomeNATIONALBIG NEWSबड़ी खबर : सुकमा में सीआरपीएफ के 28 जवान की बिगड़ी तबीयत,...

बड़ी खबर : सुकमा में सीआरपीएफ के 28 जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से बड़ी खबर आई है। सुकमा में एक साथ 28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments