चंडीगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कार्रवाई की है। भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी। विजय सिंगला के खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया है। पंजाब CMO ने बताया विजय सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।