रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर कई बड़ी घटनाओं में शामिल दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गढ़चिरौली पुलिस दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है, कई खुलासे हो सकते हैं। जिले के एसपी अंकित गोयल ने इस संबंध में पुष्टि की है।
उन्होंने कहा है कि दोनों नक्सली कई बड़े लीडर के साथ काम कर चुके हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। दोनों बड़े कैडर के नक्सली हैं। उनकी पहचान रामसिंह उर्फ सीताराम बक्का और माधुरी उर्फ भुरी उर्फ सुमन राजू मट्टामी बताई गई है। दोनों पर 6-6 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों की एरिया कमेटी मेंबर माधुरी पर 33 से ज्यादा अपराध और एरिया कमेटी मेंबर रामसिंह पर 4 से ज्यादा नामजद अपराध है। दोनों नक्सली हत्या, आगजनी, मुठभेड़ जैसी बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।