रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हसदेव अरण्य के पेड़ों की कटाई संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विष्णुदेव साय ने कहा है कि बढ़ते विरोध के कारण भूपेश बघेल मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। बौखलाहट में आपा खोकर पेड़ कटाई का विरोध करने वालों से कह रहे हैं कि पहले अपने घर की बिजली बंद कर दें, फिर मैदान में आकर लड़ें, उनका यह बयान हास्यास्पद है। जब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए खुद भूपेश बघेल इस मामले में राजनीति कर रहे थे और उनके नेताजी वादा कर रहे थे कि पेड़ नहीं कटने देंगे, तब क्या भूपेश बघेल, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने अपने अपने घर की बत्ती बंद कर रखी थी? क्या एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज बंद कर रखे थे जो अब जनता को उपदेश दे रहे हैं। जब भूपेश बघेल राजनीति करें तो ठीक और जब जनता पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का विरोध करें तो गलत!
हसदेव पर भूपेश का बयान हास्यास्पद : विष्णुदेव साय
RELATED ARTICLES