HomeNATIONALCHHATTISGARHभूपेश बघेल 27 अप्रैल को खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ,6.51 करोड़ रुपए...

भूपेश बघेल 27 अप्रैल को खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ,6.51 करोड़ रुपए के कार्यों का होगा भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 अप्रैल को राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे 6 करोड़ 51 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। चिटफंड कंपनी के निवेशकों को डेढ़ करोड़ रुपए की राशि लौटाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की ओर से खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक 1 खैरागढ़ में किया जाएगा। विशिष्टि अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद संतोष पाण्डेय एवं नवनिर्वाचित विधायक खैरागढ़ यशोदा नीलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments