HomeNATIONALCHHATTISGARHभूपेश बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर किया नमन,कहा-विकास...

भूपेश बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर किया नमन,कहा-विकास के लिए लोकतंत्र को बनाया था अपना मूलमंत्र

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण क़िया। सीएम ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर सर्किट हाउस में पंडित नेहरू को पुण्यतिथि पर नमन किया। सीएम बघेल ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं. नेहरू की अनुपम सौगात है। पंडित जी चाचा नेहरू के नाम से जन-जन में लोकप्रिय रहे हैं। पं. नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है। आज भी लोगों के मन में उनकी अमिट छाप अंकित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments