HomeNATIONALCHHATTISGARHभूपेश बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का...

भूपेश बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित सेक्टर 26 में छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 5.96 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पांच मंजिला भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की ओर से वन मंत्री मोहम्मद अकबर व राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह ने वर्ष 2020-21 के लाभांश एवं लीज रेंट 2.10 करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा । इनमें निगम के लाभांश के रूप में एक करोड़ 11 लाख रुपए का लीज रेंट के रूप में 99 लाख रुपए की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस भवन के बन जाने से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के गठन के 21 वर्षों के बाद निगम द्वारा अपने स्वयं की आय से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पांच मंजिला भवन बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने निगम को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments