रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को दंतेवाड़ा से प्रदेश के किसानों को फसल में हुए नुकसान के लिए 297 करोड़ रुपए की फसल बीमा दावा राशि का ऑनलाइन वितरण किया। राज्य के 1 लाख 44 हजार 966 किसानों को वर्ष 2021-22 में रबी फसलों को हुए नुकसान के लिए दावा राशि मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब दंतेवाड़ा जिले के लोगों के जीवन में परिवर्तन महसूस हो रहा है। लोग शांति की और लौट रहे हैं। व्यक्तिमूलक कामों और योजनाओ से यह सब संभव हुआ है। हमें एनीमिया के खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा, ताकि इसे जड़ से मिटाया जा सके। गौठानों का क्रियान्वयन पूरी शक्ति से करना होगा, इसके लिए वन विभाग को विशेष प्रयास करना होगा।
भूपेश बघेल ने किसानों को दी राहत, खातों में पहुंची फसल बीमा दावा राशि
RELATED ARTICLES