बीसीसीआई ने चार खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया
नई दिल्ली :- क्रिकेट खिलाडि़यों के बीच कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इस समय जारी आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला आईपीएल की कार्यकारी परिषद् और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपात बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
एक वक्तव्य में आईपीएल ने कहा है कि यह फैसला खिलाडि़यों समेत सभी पक्षों के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। देश में कोविड की दूसरी लहर के बाद आईपीएल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर काफी आलोचना हो रही थी।
