सम्मेद शिखर पर इको टूरिज्म एक्टिविटी पर लगाई गई रोक, केंद्र सरकार ने मानी जैन समुदाय की मांग

नई दिल्ली: झारखंड के पारसनाथ स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आज जारी नोटिफिकेशन में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।