जनसंपर्क विभाग द्वारा मोहला में आयोजित एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों से हुए अवगत
प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजना का लाभ
लेने के लिए हुए जागरूक
राजनांदगांव :- जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड मोहला में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी को देखकर आस-पास गांव के लोगों ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजना का लाभ लेने के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं।
नागरिकों ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी से हम शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ कैसे ले सकते हैं, इसके बारे में जानकारी मिली। ग्राम पंचायत देवरसुर सरपंच नरेश कुंजाम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है।
शासन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। ग्राम मुकादाह के निवासी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजना से अवगत हुए हैं। शासन की गोधन न्याय योजना द्वारा गोबर की खरीदी से लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा है। गोबर का क्रय करके किसानों को वर्मी कम्पोस्ट प्रदान करना शासन की सराहनीय कार्य है।
तकनीकी सहायक हिना कंवर ने कहा कि जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रदर्शनी द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही उत्तम है। प्रदर्शनी के द्वारा ही लोग जागरूक होते है और सरकार की योजनाओं के बारे में पता चल पाता है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और शासन के योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
यह फोटो प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव के मार्गदर्शन में लगाई गई। जिसमें जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले तथा विजय उजवने एवं नागरिक उपस्थित थे।