अतानु दास और दीपिका कुमारी ने पेरिस विश्व तीरंजदाजी चैम्पियनशिप में मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाज दीपिका कुमारी को बधाई दी है। दीपिका कुमारी ने विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत महिला प्रतिस्पर्धा के फाइनल में रूस की ईलीना ओसेपोवा को छह-शून्य से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
सोरेन ने पेरिस में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के मिक्स्ड में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भी अतानु दास और दीपिका कुमारी को बधाई दी है। इन दोनों भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल में नींदरलैंड की टीम को पांच-तीन से पराजित किया है।
सोरेन ने भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमालिका बारी को भी बधाई दी है। इस भारतीय टीम ने महिला रिकर्व फाइनल विश्व कप स्टेज-3 में मैक्सिको को पांच-एक से हराया है। हो जनजाति की कोमालिका बारी पहली महिला तीरंदाज है जिन्होंने भारत को यह गौरव दिलाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल मन की बात में दीपिका कुमारी का उल्लेख किया।
दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में विश्व चैम्पियन का खिताब हासिल करने के लिए कई चुनौतियां का सामना किया है। वे तोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्वालीफाइ करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं।
