प्राकृतिक आपदा के चार प्रकरण में 13 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद 12 नवम्बर 2020/ प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत पीड़ित परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के आवासपारा छुरा निवासी 30 वर्षीय तुलसी बाई की 21 मई 2009 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के पुत्र चन्द्रहास ध्रुव को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 1 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार छुरा तहसील के ग्राम रवेली निवासी श्रीमती रजवंतीन बाई की सर्पदंश से मृत्यु से मृतिका के पुत्र अशोक कुमार, किशन कुमार एवं पुत्री करीना को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपये,
ग्राम रवेली निवासी करण कुमार का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने से मृतक के भाई अशोक कुमार, किशन कुमार एवं बहन करीना को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपये तथा राजिम तहसील के ग्राम चाैबेबांधा निवासी संतोष कुमार के तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने से मृतक की माता रामकुंवर साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति राशि की गई है।