अशवंत तुषार साहू ने डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूरा करने पर दी शुभकामनाएँ

महासमुंद:  भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सक्रिय सदस्य और जाने माने किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आज रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान साहू ने डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी समृद्ध कार्यशैली की सराहना की।

अशवंत तुषार साहू ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का कार्यकाल लोकतांत्रिक मूल्यों और राज्य के लिए उल्लेखनीय है, और उनके नेतृत्व ने प्रदेश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके कुशल मार्गदर्शन और दूरदृष्टि के कारण, प्रदेश की विधानसभा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई है। तुषार साहू ने बताया कि उनके नेतृत्व ने राज्य की राजनीतिक गतिशीलता में अहम बदलाव लाए हैं, और यह हम सब के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुका है।

साहू ने यह भी व्यक्त किया कि उनकी कार्यशैली और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा हमें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। इस भेंट के दौरान, दोनों नेताओं ने राज्य की जनता की भलाई के लिए किए जाने वाले भविष्य के कार्यों पर भी चर्चा की, और इन योजनाओं के साथ विकास की दिशा को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।