अरविन्द केजरीवाल फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए

नई दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुने गए। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शीर्ष पद के लिए उनका निर्विरोध चुनाव किया।

केजरीवाल के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।