रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखण्ड अंतर्गत रनईनाला पर गुरेराडीह स्टापडेम निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनी माता हसदेव बांगों परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस स्टापडेम के निर्माण से पेयजल, निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ कृषकों को स्वयं के साधन से 65 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।
गुरेराडीह स्टापडेम के लिए 1.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति
RELATED ARTICLES