एयर मार्शल वी आर चौधरी नए वायुसेना अध्यक्ष होंगे
सरकार ने एयर मार्शल वी.आर. चौधरी को नया वायुसेनाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय किया है। वे इस समय उप वायुसेनाध्यक्ष हैं। वे इस महीने की तीस तारीख को एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदोरिया की सेवा निवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
एयर मार्शल वी.आर. चौधरी 29 दिसम्बर 1982 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू इकाई में शामिल हुए थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्हें परम विशिष्ट सेना पदक, अति विशिष्ट सेना पदक और वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया है।
