ए आई आई बी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार के लिए भारत सरकार को 356 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ऋण को मंजूरी दी

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार के लिए भारत सरकार को 356 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ऋण को मंजूरी दी है।

इस धनराशि से चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत एक नए गलियारे का निर्माण किया जाएगा। यह गलियारा चेन्‍नई के पूर्व में स्थित लाइट हाउस से लेकर पश्चिम में स्थित  पूनमली बाईपास तक जाएगा।

बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने भारत में 6 दशमलव सात बिलियन अमेरिकी डॉलर की 28 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।