छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 5 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी

छत्तीसगढ़ :    छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार, अरविंद कुजूर, धर्मेंद्र सिंह छवई, श्वेता राजमणी, उदय किरण सिंह और मनोज कुमार खिलारी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था में सुधार और पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।