रायपुर :- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर जल जीवन मिशन अंतर्गत बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।

रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कुकुर्दीकला में 79.98 लाख रूपए, ग्राम मुड़पार (ट) में 127.97 लाख रूपए, लिमतरा में 198.46 लाख रूपए, चिल्हाटी में 120.53 लाख रूपए, ओखर में 114.23 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इसी तरह विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम कुंआ में 92.45 लाख रूपए, मंगला पी. में 148.66 लाख रूपए, खम्हारडीह में 59.70 लाख रूपए, खुडियाडीह में 51.18 लाख रूपए, ग्राम कया में 102.39 लाख रूपए, बोड़सरा में 104.50 लाख रूपए, बेलटुकरी में 76.77 लाख रूपए, उरेली में 61.05 लाख रूपए, बूंदेला में 99.58 लाख रूपए,  कुंआपाली में 63.83 लाख रूपए, पिरैया में 101.89 लाख रूपए. झाल में 67.53 लाख रूपए, दुर्गडीह में 64.71 लाख रूपए, कनेरी में 60.11 लाख रूपए, गतौरी में 55.97 लाख रूपए, भरारी में 27.20 लाख रूपए, चकरभाटा में 160.15 लाख रूपए, नगोई में 108.46 लाख रूपए, मोहरा में 93.59 लाख रूपए, पौंसरा रेवधापारा में 129.90 लाख रूपए, लिम्हा में 151.45 लाख रूपए, मटियारी में 146.86 लाख रूपए के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम घोंघाडीह 67.52 लाख रूपए, मोढें में 93.44 लाख रूपए, सम्बलपुरी में 103.05 लाख रूपए, समडील में 87.59 लाख रूपए, पेण्डरी में 95.40 लाख रू, इसी तरह विकासखण्ड कोटा के ग्राम चपोरा में 87.05 लाख रूपए, आमली में 158.78 लाख रू, रानीगांव में 169.29 लाख रूपए, पिपरतराई में 106.97 लाख रूपए, कलमीटार में 87.14 लाख रूपए के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।