सोशल मीडिया पर अदिति राव ने साझा की शादी की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में पति सिद्धार्थ संग पहली दिवाली

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति सिद्धार्थ संग रजिस्टर मैरिज की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ अभिनेता कमल हसन और निर्देशक मणिरत्नम भी इन तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं।अभिनेत्री अदिति राव हैदी और उनके पति सिद्धार्थ ने धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया। पहली दिवाली पर कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि शादी के समारोह के दौरान की कुछ खास तस्वीरें हैं। इस पोस्ट के जरिए मणिरत्नम, सुहासिनी मणिरत्नम, कमल हासन, लीला सैमसन और कई अन्य लोगों को धन्यवाद दिया। इन तस्वीरों में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ रजिस्ट्री में हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।तस्वीरें साझा कर कही ये बात

इस साल हमें बहुत सारा आशीर्वाद मिला है। हमारी शादी के बहुत ही खास अवसर पर हमें कई लोगों का साथ और भरोसा मिला। हमें इस खास दिन पर हमारे माता पिता, गुरु और मार्गदर्शकों का साथ मिला। इन सभी खास लोगों की मौजदूगी में न हम सिर्फ बड़े हुए बल्कि उन्होंने हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और इसमें पूरा मार्गदर्शन भी दिया।16 सितंबर को हुई थी शादी

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के एक मंदिर में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। शादी में अदिति बहुत ही साधारण तरीके से तैयार हुई थीं। दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में रहे।हाल ही में मनाया जन्मदिन

अभिनेता सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अदिति के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर अदिति की थी जिसमें वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ में छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। दूसरी सिद्धार्थ की तस्वीर थी, जिसमें वह उन्हें अपनी बाहों में पकड़े हुए थे, उनकी आंखें बंद थीं और अदिति कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं