एक्टर गोविंदा को अपने ही रिवॉल्वर से लगी गोली, साफ करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के लिए आज की सुबह की शुरुआत काफी खराब हुई| एक्टर को अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर साफ करते हुए गोली लग गई| एक्टर इस समय क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती हैं| डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं| गोविंदा के तमाम फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में है| अब गोविंदा ने खुद अपने तमाम चाहने वालों को खुद ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है|
गोली लगने के बाद गोविंदा ने अस्पताल बातचीत में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है| एक्टर ने कहा- मैं अब खतरे से बाहर हूं| गलती से गोली चल गई थी| बाबा का आशीर्वाद है| मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं| अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं|
गोविंदा को गोली लगने की घटना आज सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है| गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि एक्टर कोलकाता जाने की तैरारी में थे| उनकी पत्नी सुनीता पहले ही कोलकाता में थीं| लेकिन घर से निकलने से पहले वो अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे| तभी गन उनके हाथ से छूटकर गिर गई और मिसफायर होने से उनके घुटने में गोली लग गई| गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया है कि एक्टर ने गोली लगने के बाद खुद उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी थी|
