रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में झगड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वीआईपी रोड में रात के समय कुछ लड़के-लड़की आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे । थाना तेलीबांधा पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर झगड़ने वालों की पहचान की। 4 जून की रात्रि दो पक्ष में मारपीट हुई थी। एक पक्ष में 10 लड़कियां थी। इनमें से एक का बर्थडे मनाने और दूसरे पक्ष में 5 लड़के डिनर के लिए वीआईपी रोड के होटल में आए थे। डिनर करने के बाद लड़कियां बाहर निकल कर ओला केब का इंतज़ार कर रही थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लड़के भी बाहर निकले,जहां आपस में कुछ टिप्पणी होने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए थे। आज पुलिस के बुलाने पर थाना पहुंचे।
थाना तेलीबांधा में दर्ज प्रकरण में एक पक्ष से 4 लड़कों व दूसरे पक्ष से 2 लड़कियों को गिरफ़्तार किया गया। लड़कों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एक अन्य लड़के की भी पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ़्तारी भी की जानी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अविनाश केशव सिंह ( 25 साल) बीरगांव,
शुभम कलार (26 साल) बीरगांव,
इमरान रिजवी ( 31 साल) बीरगांव,
अब्दुल रहीस ( 25 साल) मौदहापारा,नीमा डोमा और ज्योति माला राय मोवा है।
रायपुर में मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्रवाई,4 युवक और 2 युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES