रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के दिशा निर्देश पर दो नियुक्तियां की गई है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री भानू प्रकाश चंद्रा ने संगठन का विस्तार किया है। सुरेश दिवाकर को प्रदेश अध्यक्षअनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और आनंद मिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन विस्तार के पद पर नियुक्त किया गया है।
