रायपुर। आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के हसदेव अरण्य में हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से चल रहे आंदोलन का असर आज चरम पर पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी ने सभी 90 विधायकों को एक-एक पौधा भेंट कर ज्ञापन देकर जवाब क्या मांगा,कांग्रेस सरकार हील गई और विधायकों के विरोध के मौखिक विरोधी स्वर ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कल ही आप पार्टी के नेताओं को भी आश्वस्त किया जब उन्हें पौधा और ज्ञापन दिया गया। आंदोलनरत आदिवासियों से मिलकर उन्होंने ऐलान कर दिया की डंडा और गोली सबसे पहले वो खुद खाएंगे।
प्रदेश की जनता, आम आदमी पार्टी के आग्रह ज्ञापन पर जब सभी विधायकों को अपने विपरीत और जनता के साथ खड़ा देखकर जो मुख्यमंत्री उलजलूल बयानबाजी करते नही थक रहे थे,आज हिट विकेट हो कर खुद ही कहने लगे कि पेड़ तो क्या डंगाल भी नहीं कटेगी। ये जनता की बुलंद और आरपार की लड़ाई का नतीजा है। इसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास तक घेरकर बुलंद बनाया और सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। अब आम आदमी पार्टी जनता और आंदोलनकारियों को बधाई देती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हसदेव अरण्य की खदान के कार्य आदेश को निरस्त करवाने की मांग करती है।जनहित में उचित फैसले लेने का आग्रह करती है।
आम आदमी पार्टी की आदिवासियों के हसदेव जंगल बचाओ की लड़ाई में बड़ी जीत : कोमल हुपेंडी
RELATED ARTICLES