HomeNATIONALCHHATTISGARHआम आदमी पार्टी ने टीएस सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन,बस्तर के लोगों को...

आम आदमी पार्टी ने टीएस सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन,बस्तर के लोगों को दिल्ली जैसी स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव के बस्तर प्रवास के दौरान गुरुवार को आम आदमी पार्टी के अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समीर खान ने मुलाकात की। दिल्ली जैसी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग और प्राइवेट अस्पताल के मनमानी फीस और लूट को लेकर कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा।
आप नेता समीर खान ने बस्तर संभाग के अस्पताल में अव्यवस्था को दुरुस्त और न्यूरोलाजिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि 3 सालों में सिर्फ वादे मिले प्रदेश और बस्तरवासियों को स्वास्थ्य सेवा के नाम पर। प्राइवेट अस्पताल आदिवासियों को लूट रहे हैं। आज पूरे प्रदेश के साथ बस्तर संभाग में भी दिल्ली जैसी स्वास्थ्य सुविधा की मांग लंबे समय से बस्तर के लोग कर रहे हैं।बस्तर के ग्रामीण आज भी प्राइवेट अस्पतालों और दूसरे राज्यों में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं। लोगों को सरकारी अस्पताल से भरोसा उठ गया हैं।
प्रदेश के सरकारी डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक और अस्पतालों में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। अपने प्राइवेट क्लिनिक में लोगों का इलाज करते हैं। बस्तर संभाग के अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टरों की जल्द भर्ती करने की जरूरत हैं। मरीजों के लिए पौष्टिक खाना इंतजाम किया जाना चाहिए। प्रदेश के प्राइवेट अस्पताल में मनमानी फीस वसूली जा रही हैं। इस पर भी कार्रवाई और रेट लिस्ट तय करने की मांग मंत्री सिंहदेव से की गई है। अस्पताल में साफ सफाई अब तक न्यूरोलाजिस्ट डॉक्टर की भी भर्ती नहीं हुई है।इस पर आम आदमी पार्टी ने न्यूरोलाजिस्ट डॉक्टर बस्तर को जल्द उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
बस्तर विधानसभा के अध्यक्ष जगमोहन बघेल ने बताया कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में एक मात्र सुविधा युक्त स्व बलिराम हस्पिटल है। लोग बड़ी आशा लेकर इलाज कराने आते हैं। लोगो को छोटी छोटी चीजों के लिए भटकना पड़ता है। अस्पताल में ब्लड , दवाई की कमी से लोग रोज जूझते हैं। ब्लड की कमी ,स्टाफ की कमी ,दवाई की उपलब्धता स्वास्थ्य विभाग को सुनिश्चित करना चाहिए ।सरकार अगर मांग पूरी नहीं होती तो आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
आज ज्ञापन देने आप नेता समीर खान, बस्तर विधानसभा के अध्यक्ष जगमोहन बघेल ,युवा नेता मोहसिन खान , आईटी सेल के सदस्य लोकेश भारद्वाज,ब्लॉक सचिव बस्तर संभू नाग ,मंडल अध्यक्ष कुंदन निषाद , सक्रिय सदस्य संतोष विश्वकर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर चमरू सिंह ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments