गोवा में आईएनएस हंस पर एक अत्‍याधुनिक हैलिकॉप्‍टर-एम.के.-थर्ड को एयर एम्‍बुलेंस में बदला गया

गोवा में आईएनएस हंस पर एक अत्‍याधुनिक हैलिकॉप्‍टर – एम.के. – थर्ड को एयर एम्‍बुलेंस में बदला गया है। इसमें गहन चिकित्‍सा कक्ष – आई.सी.यू. बनाया गया है। इससे खराब मौसम में भी गंभीर रोगियों को निकाला जा सकेगा।

भारतीय नौसेना ने एक विज्ञप्ति ने बताया कि इस हैलिकॉप्‍टर में आई.सी.यू कक्ष हिन्‍दुस्‍तान एरोनोटिक्‍स लिमिटेड ने बनाया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एम.के- थर्ड हैलिकॉप्‍टर  का परिचालन सभी तरह के मौसम में किया जा सकता है।

इससे खराब मौसम में भी गंभीर रोगियों को अस्‍पताल पहुंचाया जा सकता है।