किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू ज़िले के एक लाख 28 हजार से ज़्यादा किसानों के खाते में अब तक 391 करोड़ से अधिक राशि आयी
राजीव गांधी किसान न्याय योजना
महासमुन्द 24 नवम्बर 2020/ महासमुंद जिले में अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक लाख 28 हजार 719 कृषको को अभी तीन किश्त की राशि 391 करोड़ 85 लाख रुपए एक लाख 28 हजार 719 कृषकों के खाते में राज्य शासन द्वारा जमा कर दी गई है।

पिछले वर्ष 2019-20 में एक लाख 34 हजार 392 कृषकों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराये थे। जिसमें से एक लाख 28 हजार 719 कृषको ने 72 लाख 72 हजार 995 क्विटल धान बेचें। इन्ही कृषकों को किश्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।
पहली किश्त 22 मई 2020 को प्राप्त हुआ द्वितीय किश्त 20 अगस्त 2020 को किसानों के खाते में खेती बाड़ी करने के समय प्राप्त हुआ एवं तृतीय किस्त दीपावली के ठीक पहले प्राप्त हुआ है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के किसानों के साथ महासमुंद ज़िले के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है ।
राज्य शासन की इस योजना से कृषकगण बहुत खुश है। दीपावली के पूर्व कृषकों के पास धान का नया फसल आ चुका था किंतु कृषक गण नये धान को अपने घरों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये रखे हैं।
उन्हे कोचियों या बिचौलियो के पास धान को बेचने की नौबत नहीं पड़ी क्योंकि दीपावली से पहले राज्य शासन किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त प्दी गई । जिले के कृषको में हर्षोल्लास से दीपावली का त्यौहार मनाया । साथ ही विभिन्न प्रकार के ज़रूरत के वाहन गहने कपड़े इत्यादि खरीदे एवं शासन का आभार भी प्रकट किया।
किसान न्याय योजना की राशि को किश्तों में दिया जाना राज्य सरकार की दूरदर्शी गहरी सोच को दर्शाता है। कृषकों को उनके वित्तीय अभाव के समय राजीव गांधी न्याय योजना की किश्त मिली।
इस कारण गत वर्ष जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये 6564 अधिक कृषकों ने पंजीयन कराया है इस वर्ष कुल पंजीयन एक लाख 40 हजार 956 कृषक एवं धान का रकबा 2 लाख 13 हजार 30 हेक्टयेर है।
बतादें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की ऐतिहासिक शुरुआत सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुई। छत्तीसगढ़ के 19 लाख धान, मक्का, गन्ना पैदा करने वाले किसानों को सीधा फ़ायदा मिल रहा है।
इस योजना से महासमुंद जिले के एक लाख 28 हजार 719 कृषको को तीसरी किश्त की राशि रुपए 391 करोड़ 85 लाख रुपए उनके बैंक खाते में राज्य शासन द्वारा जमा कर दी गई है। इन्ही कृषकों को किश्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
21 मई को पहली किश्त प्रदेश के किसानो के खाते में आने की शुरुआत हुई । इसके माध्यम से किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न सिर्फ सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराएंगे बल्कि काफ़ी हद तक गरीबी का कलंक मिटाने में भी सफल हो रहे है।
न्याय योजना से राज्य के किसानों के ज़िले के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है ।

