Uncategorized

सड़क किनारे मेडिकल के पोर्च पर तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर जा घुसी

रायगढ़। रायगढ़ में देर रात सड़क हादसा हुआ है। दरअसल मेडिकल कॉलेज रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस तेज गति से आ रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कुछ ही पलों में एंबुलेंस सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दुकान के बाहर मलबा बिखर गया।