काली बाड़ी चौक के पास कार में लगी आग
रायपुर। काली बाड़ी चौक के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद कार में सवार परिवार ने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
