दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला

धमतरी जिले में दो दिन से लापता एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान माकरदोना गांव निवासी पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जिसका शव कोरेगांव थाना क्षेत्र के फुटहामुड़ा जंगल में मिला। जानकारी के अनुसार, वह दो दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।