टंकी से बहा हजारों लीटर पानी

गौरेला नगरपालिका क्षेत्र में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पेयजल बेवजह बर्बाद हो गया। मामला वार्ड क्रमांक 03 का है, जहां बीती रात मुख्य पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई और समय पर पंप बंद नहीं किए जाने के कारण घंटों तक पानी झरने की तरह बहकर नालियों में चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार इसी तरह पानी की बर्बादी हो चुकी है। नागरिकों ने इस स्थिति के लिए वाटर ऑपरेटर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि इसी टंकी से शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति की जाती है।