सिर्फ विमेंस को ही अनलिमिटेड ड्रिंक्स क्यों?

सिर्फ विमेंस को ही अनलिमिटेड ड्रिंक्स क्यों?
क्या ये विमेंस को शराबी बनाने या शराबी साबित करने का षड्यंत्र नहीं?क्या सिर्फ़ महिलाओं को अनलिमिटेड ड्रिंक्स सर्व करना नियमानुसार वैध है?अगर नहीं है तो पुलिस खामोश क्यों है?क्या पुलिस पर जो हफ्ता वसूली के आरोप लगते है वो सही है?अगर ऐसे आयोजन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती तो फिर वसूली का आरोप तो सिद्ध हो जाएगा।

न्यूड पार्टी का कलंक राजधानी रायपुर अपने चेहरे से साफ भी नहीं कर पाया है कि अब महिलाओं को मुफ्त ड्रिंक्स सर्व करने का निमंत्रण सुर्खिया बटोर रहा है।इस निमंत्रण में ये दावा है कि रायपुर में पहली बार महिलाओं को हर बुधवार 7 बजे से 10 बजे तक मुफ्त ड्रिंक्स सर्व होगा।

आखिर ये अंडरडॉग्स है कौन?और इसे सिर्फ महिलाओं/युवतियों को हो ड्रिंक्स सर्व करने में क्या दिलचस्पी है?और भी बुधवार को?क्यों नहीं वो हमारे शहर के शराब प्रेमियों को क्यों नहीं अनलिमिटेड ड्रिंक्स सर्व करना चाहते?

न्यूड पार्टी जैसी गंदगी को पैर पसारने से पहले ही तत्कालीन एसपी Singh Lal Umed ने कुचल दिया था,और हमारी पीढ़ी एक बड़े षड्यंत्र, जाल में फंसने से बच गई थी अब तो कमिश्नरी सिस्टम लागू हो गया है।और पहले कमिश्नर संजीव शुक्ला काफी तेज तर्रार और ईमानदार अफसर कहलाते है।

उम्मीद है वे इस बात का संज्ञान लेंगे और इस तरह की शहर को बदनाम करने वाली और अपसंस्कृति या पापसंस्कृति फैलाने वाली साजिशों को बेनकाब करेंगे।
फिर इस प्रदेश में पुलिस को फ्री हैंड देने वाले युवा गृहमंत्री विजय शर्मा के रहते अगर आज बुधवार के दिन ही अंडरडॉग्स अगर बिहाइंड द बार नहीं हुए तो फिर इस शहर को बर्बादी से कोई नहीं बचा पाएगा।

Narendra Modi PMO India Amit Shah Bharatiya Janata Party (BJP) Bjp Chhattisgarh Nitin Nabin Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Indian National Congress Indian National Congress – Chhattisgarh Vishnu Deo Sai Dr Raman Singh Brijmohan Agrawal Bhupesh Baghel Deepak Baij Dr. Charan Das Mahant #रायपुर #raipurnews #raipurdiaries #janjgirchampa #dhamtari #bailadila #ambikapur #naraynpur #sarguja #Vishrampur #chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #raipurian #raipur