CRIMESTATE

महिला एएसआई ने कार से बुजुर्ग को ठोका, मौत

मध्यप्रदेश में EOW की आवक-जावक शाखा में पदस्थ महिला एएसआई परवीन नकवी की कार की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का कहना है कि मृतक की हालत बिगड़ने के बाद बेटी का निकाह टालना पड़ा और इस बीच पुलिस ने रौब दिखाकर धमकी दी। मामले की शिकायत के बावजूद तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद महिला एएसआई की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनके ऑडियो भी सामने आए हैं, जिसमें मृतक की गलती बताई गई। मृतक के परिवार ने निकाह के लिए 35 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो अस्पताल में इलाज में खर्च हो गया। कोहेफिजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।