CHHATTISGARHCITY

ओरछा सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM विष्णुदेव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओरछा में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद है

ओरछा में 4 लोगों की मौत पर CM साय ने जताया दुःख

और वह दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और लोगों में गहरी संवेदना देखी जा रही है।