CHHATTISGARH

राज्य में स्थापित होगा गुड गवर्नेंस, बढ़ेगी प्रगति की रफ्तार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है। इससे गुड गवर्नेंस स्थापित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन व अभिसरण विभाग के गठन वाला छत्तीगढ़ पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही टेक्नोलाजी का विकास होगा। इसमें सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष का बजट ज्ञान थीम पर था, इस वर्ष के बजट में ज्ञान को गति दिया गया है। इससे प्रदेश में औद्योगिक प्रगति की रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। बजट में कृषि के साथ ही उद्योग, युवा वर्ग, कर्मचारी सहित सभी पर फोकस है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 205-26 में एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है, जो वर्ष 2024-25 के बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़़ की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह ज्ञान से गति की ओर अग्रसर है यानि गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलाजी, इंडस्ट्रीयल ग्रोथ है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विकास के लिए लोन लेना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जरूरी यह है कि लोन का सही उपयोग हो। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इसे ज्ञान से गति की ओर अग्रसर बजट कहा जा सकता है।