“कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने सांसद प्रियंका गांधी से नई दिल्ली में की महत्वपूर्ण मुलाकात, पार्टी के आगामी दिशा और नेतृत्व पर की चर्चा”

रायपुर :  कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में बघेल ने प्रियंका गांधी जी से उनके नवदायित्व के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रियंका गांधी जी से मिलकर उन्हें संगठन के विभिन्न कार्यों और राजनीति से जुड़े अहम मुद्दों पर मार्गदर्शन मिला। इस बातचीत में कांग्रेस के वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। बघेल ने प्रियंका गांधी को पार्टी के विकास और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए उनके योगदान की सराहना की और आगामी कार्यों के लिए प्रेरणा ली। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दृष्टिकोण और पार्टी के विकास के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जो कांग्रेस के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।