जगदलपुर में CM विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक रोड शो, भाजपा की जीत के संकेत
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जगदलपुर में भाजपा का भव्य रोड शो हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन उमड़ा। सड़कों पर कमल के झंडों के साथ उमड़े जनसैलाब ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के संकेत दे दिए। साय ने जनता से 11 फरवरी को कमल का बटन दबाने और भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “अटल विश्वास पत्र” के सभी वादे पूरे किए जाएंगे और नगर विकास के लिए 8,000 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की, जिससे जगदलपुर को स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाया जा सके।
