CHHATTISGARHCITY

शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि: दो मिनट का मौन धारण कर दिया गया सम्मान

महासमुंद:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 11:00 बजे विभिन्न सरकारी, प्रशासनिक और सामाजिक संस्थानों में दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों का स्मरण किया गया। कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत और अन्य सरकारी विभागों में सभी गतिविधियां रोककर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने भी कर्मचारियों संग मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर मतदान जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।