मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में मनाया जाता है और दान करने से घरों में धन धान्य की कमी नहीं रहती। छेरछेरा त्योहार सामाजिक समरसता और समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। इस दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है, और लोग धान, साग-भाजी, फल का दान करते हैं।