कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का प्रशासनिक निरीक्षण: सुधार और अनुशासन के लिए दिए सख्त आदेश

महासमुंद:  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला प्रशासन में अनुशासन और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज सुबह 10 बजे जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में, 86 अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल उपस्थिति बल्कि कार्यक्षमता, सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन, और जनसेवा से जुड़े कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया।