CHHATTISGARH

रायपुर महापौर का पद महिला आरक्षित, 14 में से 5 महिला, दो एससी और 4 ओबीसी के लिए आरक्षित

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में आरक्षण के लिए लाटरी निकाली गई है।
राज्‍य की 14 में से पांच नगर निगमों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें तीन सामान्‍य वर्ग की महिलाओं के हिस्‍से में गया है। चार नगर निगमों में महापौर का पद ओबीसी के हिस्‍से में गया है। इसमें एक महिला के लिए है। दो महापौर एससी इसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं, एक मेयर का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। पांच महापौर सामान्‍य वर्ग से चुने जाएंगे।
1. रायपुर- सामान्य महिला
2. बिरगांव-सामान्य महिला
3. दुर्ग- ओबीसी महिला
4. भिलाई- ओबीसी
5.भिलाई चरौदा- ओबीसी
6.बिलासपुर- ओबीसी
7.कोरबा-सामान्य महिला
8.धमतरी-समान्य
9.रायगढ़- एससी
10.अम्बिकापुर- एसटी
11.रिसाली- एससी महिला
12.चिरमिरी- सामान्य
13.जगदलपुर-सामान्य
14. राजनांदगांव -सामान्य