दुर्ग संभाग में चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा पर समीक्षा बैठक

दुर्ग:  दुर्ग संभाग में चिकित्सा संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संभागायुक्त एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून सुरक्षा उपायों के प्रदर्शन, सुरक्षा समितियों के गठन, पुलिस चौकियों की स्थापना, सीसीटीवी और लाइटिंग की व्यवस्था, और हेल्पलाइन 112 के त्वरित उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा प्रावधान जल्द लागू किए जाएं और बजट की उपलब्धता के अनुसार आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएं।