“ओडिशा के मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर चर्चा”

नई दिल्ली:  ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में ओडिशा की विकास परियोजनाओं, आपदा प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, और शिक्षा सुधार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्रों की मांग की। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और राज्य को “आत्मनिर्भर भारत” में अहम भागीदार बताया। यह वार्ता केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत कर विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Image