CHHATTISGARHSTATE

शराब घोटाला मामला: साय सरकार ने सीबीआई को सौंपा जांच का आदेश

रायपुर :  राज्य सरकार ने एक और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है, जो शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत ईओडब्ल्यू एसीबी में दर्ज एफआईआर क्रमांक 49-2024 को सीबीआई को सौंप दिया गया है। अधिकारी के अनुसार, यह मामला एक बड़े शराब घोटाले से संबंधित है, जो राज्य सरकार के निर्देश के तहत अब सीबीआई द्वारा जांच किया जाएगा।

विष्णुदेव सरकार ने एक और घोटाले की जांच सीबीआई से कराने जारी किया आदेशनवंबर महीने में राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया था और इसके बाद से प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सीबीआई की सहमति मिलने के बाद, अब नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें सीबीआई को इस मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस मामले के सुपुर्द होने के बाद यह माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में गंभीर कार्रवाई की संभावना है, जो राज्य सरकार और जनता की विश्वास बहाली में मदद करेगा।